भगवान जगन्नाथ मंदिर के 10 राज

यह मंदिर किसी अजूवे  से कम नही - 

Jagannath mandir puri
पुरी में भगवान जगन्नाथ का मन्दिर पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। यह मंदिर अपनी अनोखी वास्तु और रहस्यों के लिए जाना जाता है। आइए जानते हैं इसके इन रहस्यों के बारे में -

जगन्नाथ मंदिर के 10 रहस्य -


  1.  भगवान जगन्नाथ मंदिर  के ऊपर लगा ध्वज हवा के उल्टी दिशा में लहराता है। हर सांय काल मंदिर  के ऊपर लगे ध्वज को मानव द्वारा उल्टा चढ़कर बदला जाता है।
  2.  मंदिर के गुबंद के ऊपर लगा सुदर्शन चक्र किसी भी दिशा से देखने पर सीधा ही दिखाई देता है।
  3.  मंदिर के गुबंद की छाया दिन के किसी भी समय दिखाई नहीं देती।

श्री जगन्न नाथ पुरी मंदिर


  4.  मंदिर के ऊपर से कोई भी पक्षी या विमान नहीं उड़ता। अक़्सर दूसरे  मंदिरों में यह देखा जाता है कि मंदिरों के ऊपर पक्षी बैठ जाते हैं लेकिन यहां पर ऐसा कुछ नहीं होता।
  5.  मंदिर के सिंहद्वार के अंदर कदम रखते ही आप समुद्र द्वारा निर्मित किसी भी ध्वनि को नहीं सुन सकते। सिंहद्वार के बाहर पहला कदम रखते ही आप समुद्र की ध्वनि को सुन सकते हैं।

  6.   मंदिर के पास हवा उल्टी दिशा में  बहती है। आमतौर पर देखा जाता है कि समुद्र  के किनारे हवा समुद्र से जमीन की तरफ आती है लेकिन यहां पर इसका उल्टा होता है।
  7.   मंदिर में हर रोज 500 रसोइए और 300 सहायक भगवान जगन्नाथ का प्रसाद बनाते हैं। हर रोज 2 लाख के करीब लोग भोजन करते हैं। यहां कभी भी यह प्रसाद व्यर्थ  नहीं जाता।
  8. मंदिर के अंदर प्रसाद पकाने के लिए सामग्री की मात्रा पूरे साल भर के लिए रहती है। मंदिर की रसोई में प्रसाद पकाने के लिए 7 बर्तन एक दूसरे के ऊपर रखे जाते हैं और सब कुछ लकड़ी पर ही पकाया जाता है। इस प्रक्रिया में सबसे ऊपर के बर्तन की सामग्री सबसे पहले पकती है फिर क्रमशः नीचे की तरफ एक के बाद एक पकती जाती है।
 9.  मंदिर के बाहर मोक्षद्वार है जहां पर शव जलाये जाते हैं। लेकिन मंदिर के बाहर कदम रखने के बाद ही शवों के जलने की गंद आती है।
 10.  भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा विश्व की सबसे बड़ी रथ यात्रा मानी जाती है। 

No comments: